BollyWood GupShup

यूं तो महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए ट्वीट को फैन्स जमकर पसंद करते हैं। लेकिन इस बार बिग बी द्वारा किए गए एक ट्वीट पर उन्हें ट्रोल होना पड़ गया। क्योंकि उन्होंने लोगों के लिए ऐसी बात कह दी।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, "एक बात तो तय है, इस दुनिया में लोगों के पास बहुत फुर्सत है" जैसे ही बिग बी ने यह ट्वीट किया उन्हें ट्रोलर का सामना करना पड़ा। एक के बाद एक यूजर सोशल मीडिया पर उनके द्वारा लिखे गए ट्वीट पर रिएक्शन देने लगे। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, "इसलिए आप महानायक बने। वरना कौन जाता 3 घंटे आपकी मूवी देखने।" वही दूसरे यूजर ने लिखा, "फुर्सत हो, तब भी केबीसी देखने का नई ***** एक यूजर ने लिखा, "देश के लोग फुर्सत निकालकर इनकी फिल्मों को देख कर इनको करोड़पति बना दिए, आज ये अपनी औकात बता रहे हैं, चड्डी से लेकर चवनप्राश का प्रचार करके दिन रात कमाने वाले लोग अपने आप को काबिल और बाकि जनता लोग को बेकार और बेरोजगार, लोग अपना समय नुकसान करके इनकी नौटंकी देखते हैं बर्बादी है बस।" इसी प्रकार कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बिग बी द्वारा लिखी गई इस लाइन का विरोध किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kciBG7

https://ift.tt/358PGyC
https://ift.tt/2WClhEu

Comments