नई दिल्ली। जब पूरे देश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ने से लोग घर से बेघर हो रहे थे तब गरीबों का मसीहा बनकर उतरे थे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood)। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ना केवल प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में खूब मदद की, बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए विशेष बसों को इंतजाम कराकर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचवाया था। और आज भी सोनू सूद(Sonu Sood) गरीबों की मदद करने में पीछे नही हटे है। देश विदेश तक उनके कामों की चर्चा हो रही है।
सोनू सूद (Sonu Sood) ने बताया कि कॉलेज में लड़को की मस्ती के लड़ाई-झगड़े इतने हो जाते थे कि लड़के एक होकर मारने पीटने लग जाते थे जैसा कि मेरे साथ हुआ था। होस्टल में रहने के दौरान मेरे कमरे में कुछ लड़को ने आकर मेरी भी पिटाई कर दी थी, इतना ही नही उन्होंने मुझे हॉकी से पीटा था जिससे मेरे चेहरे पर खून ही खून नजर आ रहा था मैं खून देखकर काफी डर गया कि इन लोगों ने मेरा चेहरा खराब कर दिया। फिर मैंने भी अगले दिन अपने पेपर को मिस करके लड़को का ग्रुप बनाकर उन्हीं लड़को को पीटने के लिए निकल पड़े और मौका देखते ही उनपर टूट गए। फिर अगले दिन पुलिस ढूंढ रही थी हम लोगों को। इसलिए पांच दिन तक हम वहां नहीं गए। कॉलेज का वो समय भी कमाल का था।"
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gNuQaA
https://ift.tt/31QlqH5
https://ift.tt/2WClhEu
Comments
Post a Comment