बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को बिग बी अमिताभ बच्चन की याद आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ काम करने के अनुभव और फोटो शेयर की है। इस फोटो में तापसी पन्नू अमिताभ बच्चन और उनके साथ सुजॉय घोष नजर आ रहे हैं। यह फोटो फिल्म बदला के सेट की है।
आपको बता दें कि फिलहाल अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट है। इस दौरान उनके फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी दौर में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम के अनुभव को शेयर किया है। इस फोटो में अमिताभ बच्चन के हाथ में स्क्रिप्ट है। वही ताप्सी पन्नू स्क्रिप्ट पर नजर डाल रही है और सुजॉय घोष अमिताभ बच्चन की ओर देखते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है। "मैं देख रही हूं कि आज के दिन शूटिंग के लिए कितना सीन बचा हुआ है, मिस्टर बच्चन रिहर्सल किए जा रहे हैं, लगातार सुजॉय येे सोच रहे हैं कि उन्हें पेैकअप के बाद डिनर के लिए कहां पर अच्छा पिज़्ज़ा मिलेगा, आमतौर पर बदला के सेट पर रहने वाला माहौल।"
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30EvW2v
https://ift.tt/3hfu5HO
https://ift.tt/2WClhEu
Comments
Post a Comment