बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वे एक रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं, जहां जमीन पर कुछ नोट बिखरे नजर आए तो वे उन्हें उठाकर एकत्रित करने लगे, कैटरीना कैफ भी भाईजान के काम में मदद करने लगी, दोनों को नोट उठाते देख आदित्य नारायण ने भी जमीन पर बिखरे नोटों को उठाया।
आपको बता दें कि सलमान खान अपने दिलदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसी के साथ वे किसी का अपमान भी नहीं होते देख सकते हैं, ऐसे में जब वे एक रियलिटी शो में पहुंचे तो वहां उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी थी और शो के होस्ट आदित्य नारायण नारायण भी थे, इस अवसर पर जब फ्लोर पर नोट बिखरे नजर आए तो पहले सलमान उन्हें उठाने लगे, इसके बाद कैटरीना और फिर आदित्य नारायण।
आपको बता दें कि भाईजान का यह वीडियो काफी पुराना होने के साथ ही थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो में सलमान जमीन पर पड़े पैसों की कदर कर रहे हैं ,और उनका अपमान नहीं करना चाहिए यह सीख लोगों को देते नजर आ रहे हैं। सलमान के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
लॉकडाउन के दौरान सलमान लंबे समय तक अपने फार्म हाउस पर रहे, लेकिन अब वे अपने घर लौट चुके हैं, सलमान खान ने अपने फार्म हाउस पर लॉक डाउन में दो सॉन्ग बना दिए थे, एक गाने में सलमान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस भी नजर आई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XntHyX
https://ift.tt/2LCwf6E
https://ift.tt/2WClhEu
Comments
Post a Comment